फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थानाक्षेत्र के टंड़वा खास गांव में रविवार की देर रात एक महिला की घर में लाठियों व धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। पति-पत्नी में शाम को विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। महिला का पति गायब है। गांव की आशा देवी (55) का रविवार की शाम पति ज्ञानेंद्र सिंह से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके चलते रविवार की शाम खाना भी नहीं बना था। सोमवार की सुबह ज्ञानेंद्र सिंह के घर का दरवाजा खुला था। ग्रामीणों ने कई आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर पड़ोस के कुछ लोग अंदर गए। वहां सामान बिखरा था और ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी आशा का शव बेड के नीचे पड़ा था। ज्ञानेंद्र सिंह घर में नहीं था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आशा के शरीर पर लाठी-डंडे के अलावा धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने खून से सना फरसा मौके से बरामद किया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शाम से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आशा दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थीं। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया कि पति द्वारा पत्नी की लाठी-डंडे व धारदार हथियार से वाकर हत्या करने की बात फिलहाल सामने आ रही है। खून से सना फरसा बरामद हुआ है। गायव पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें