फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रहा नगरपालिका

विज्ञापन
रोडवेज बाईपास के बाग लखराव पुल के पास कूड़े के ढेर में लगी आग से निकलता जहरीला धुंवा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बाग लखरांव पुल के पास लगी कूड़े के ढेर की आग से दम घोंटू धुआं जहां पूरे शहर की हवा की सेहत बिगाड़ रहा है। वहीं इससे सटे ज्योति निकेतन स्कूल के बच्चों की सेहत पर भी बन आई है। नगरपालिका को कूड़ा गिराने के लिए प्रशासन की ओर से उसे रानी की सराय विकास खंड के मझगांवा में जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद भी नपा कर्मचारियों द्वारा आज तक कूड़े को पूरी तरह से मझगांवा नहीं ले जाया जा रहा है। इस कूड़े में लगी आग शहर की आबोहवा को खराब कर रही है। मौजूदा वक्त में ज्योति निकेतन स्कूल से सटे बाग लखरांव पुल के समीप नगरपालिका द्वारा गिराए गए कूड़े में आग लगी हुई है। कूड़े की यह आग लगभग 20 दिनों से अनवरत जल रही है। इससे उठने वाला दम घोंटू धुआं इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की मुसीबत को बढ़ा रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को धुएं के कारण आंख में जलन तो हो ही रही है सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पछुआ हवाओं के कारण यह धुआं सीधे ज्योति निकेतन स्कूल में भी जा रहा है। इससे बच्चों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। सब कुछ जानते हुए भी नगर पालिका प्रशासन आंखे मूंदे बैठा हुआ है। रोडवेज पर दिवानी सटे कूड़े के ढ़ेर में आग लगा दी गई है। जिससे रोडवेज क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें