फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद का बुलडोजर बृहस्पतिवार को एक बार फिर शहर के रोडवेज क्षेत्र में गरजा। इस दौरान आठ परिवारों के कब्जे से नपा की बेशकीमती जमीन को मुक्त कराया गया। एक परिवार की महिलाओं ने खुद को इस दौरान कमरे के अंदर बंद कर लिया था। जिन्हें किसी तरह बाहर निकालने के बाद बुलडोजर ने अतिक्रमण जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

रोडवेज के पूर्वी गेट सामने सड़क की दूसरी पटरी पर नगर पालिका परिषद की बेशकीमती भूमि है। जिस पर वर्षों से अतिक्रमण था। नपा के बार-बार के प्रयास के बाद भी अतिक्रमण कर रहने वाले उक्त भूमि को खाली नहीं कर रहे थे। नपा ने यहां काबिज आठ परिवारों को नोटिस जारी किया था। जिसे लेकर वह लोग हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट से रिट खारिज हो गई। इसके बाद नपा के ईओ मनोज कुमार, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए और वहां रह रहे लोगों को घरों से बाहर निकाल कर सभी स्थाई व अस्थाई निर्माणों को ढहवा दिया। इस दौरान एक परिवार की महिलाओं ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया।
ईओ नगर पालिका मनोज कुमार ने बताया कि उक्त भूमि 1980 में ही हाईकोर्ट से नपा के पक्ष में आ गई थी। इसके बाद से ही कई बार इस बेशकीमती जमीन को खाली कराने का प्रयास किया गया लेकिन वहां कब्जा कर रहने वाले लोवर कोर्ट चले गए। जहां से नपा के पक्ष में पुन: फैसला हुआ तो उन्होनें जिला न्यायालय में अपील कर दी। जहां से कोई स्थगन आदेश नहीं जारी हुआ है और मुकदमा चल रहा है। इस बीच उन्होंने वहां रह रहे लोगों को नोटिस दिया तो वहपुन: हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी इसके बाद अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

00000000000
सड़क किनारे बैठ कर रो रहे थे रहने वाले परिवार
आजमगढ़। नपा की जमीन पर आवास बना कर आठ की संख्या में परिवार रहते थे। इसमें कई लोग तो अपनी दुकान भी उसी भूमि पर चलाते थे। नपा की कार्रवाई से इन परिवारों के सिर से जहां छत छिन गया तो वहीं रोजीरोटी का आसरा भी समाप्त हो गया। अपने सामान के साथ कई परिवारों की महिलाएं व बच्चे सड़क किनारे बैठ कर रोते नजर आए। अचानक सबकुछ छिन जाने से वे कहा जाए यह सोच कर परेशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें