फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्तार के गुर्गे की एक करोड़ कीमत की जमीन हुई कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे शाहजमां पर जनपद पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोमवार को बाराबंकी जिला में शाहजमां की एक करोड़ कीमत की जमीन को जनपद पुलिस ने बाराबंकी पुलिस की मदद से कुर्क कर लिया। इसके पूर्व लखनऊ में स्थित लगभग तीन करोड़ कीमत की भूमि कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी प्रदेश स्तर पर चिन्हित आईएस-191 गैंग का लीडर है। इस गैंग के सदस्य व मुख्तार के गुर्गे के रूप में बरदह थाना क्षेत्र के मोहमदपुर फेटी गांव निवासी शाहजमां उर्फ नैय्यर चिन्हित है। वर्तमान में शाहजमां जेल की सलाखों के पीछे है। जनपद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी अपराध से अर्जित कमाई से बाराबंकी जिले में स्थित जमीन को कुर्क किया। शाहजमां ने बाराबंकी जिले में कुल तीन भूखंड लगभग आधा हेक्टेयर खरीदा था। पुलिस ने इसे कुर्क करने की संस्तुति के साथ जिलाधिकारी को पत्र दिया था। जिलाधिकारी की संस्तुति पर उक्त भूमि को थाना मेंहनाजपुर पुलिस ने बाराबंकी पुलिस की मदद से कुर्क कर लिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुर्क की गई जमीन का सर्किल रेट 28 लाख रुपये है और उसकी बाजारू कीमत एक करोड़ है। इसके पूर्व भी पुलिस ने लखनऊ में स्थित शाहजमां व उसके भाई की लगभग तीन करोड़ कीमत की भूमि कुर्क की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें