फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अदालत में वर्चुअल पेश हुआ मुख्तार अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में सोमवार को दो महत्वपूर्ण मामलों में माफिया मुख्तार अंसारी व बहुबली विधायक रमाकांत यादव के मामलों में सुनवाई हुई। मुख्तार के मामले में जहां 30 मई तो वहीं बहुबली विधायक रमाकांत के मामले में 29 मई की तारीख सुनवाई के लिए अदालत ने तय की। इस दौरान मुख्तार की अदालत में वर्चुअल पेशी हुई। मालूम हो कि तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके को लेकर मुख्तार अंसारी के लोगों ने 2014 में ठेकेदार पर फायरिंग की थी। जिसमें दो मजदूर घायल हुए थे। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को सुनवाई थी। जिसमें गवाह प्रशांत की गवाही हुई। गवाही के दौरान मुख्तार भी वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। गवाही के बाद जज ने सुनवाई की अगली तारीख 30 मई निर्धारित की। वहीं दूसरा मामला बाहुबली विधायक रमाकांत से जुड़ा हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे रमाकांत यादव के मामले में भी सोमवार को सुनवाई थी, जिसमें सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने 29 मई की तिथि निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें