फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्तार व रमाकांत की हुई वीसी से पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माफिया मुख्तार अंसारी व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। दोनों वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते न्यायालय में कोई काम नहीं हो सका और दोनों को न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी।
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी की तरवां के ऐराकला में हुए मजदूर हत्याकांड के साथ ही इसी मामले में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। माफिया मुख्तार अंसारी वीसी के माध्यम से बांदा जेल से कोर्ट में हाजिर हुए। वहीं बाहुबली रमाकांत यादव की तीन मामले में एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पेशी थी। रमाकांत पवई में चक्काजाम के दो मामले व तहबरपुर के आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। मंगलवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल थी। जिसके चलते न्यायालय में कोई काम नहीं हो सका और दोनाें को सुनवाई के लिए अगली तारीख नौ नवंबर दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें