फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर के बाहर खेल रही सगी बहनों पर गिरी कच्ची दीवार, एक की मौत, दूसरी घायल

Sat, 16 Jul 2022 06:31 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के कंजरा दिलशादपुर गांव में घर के बाहर खेल रही दो सगी बहनों पर कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
कच्चे मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी राममूरत चौहान की चार वर्षीय बेटी आरुषि  घर के बाहर अपनी छोटी बहन अंशिका (3) के साथ खेल रही थी। इसी बीच अचानक कच्चे मकान की दीवार दोनों बहनों पर भरभराकर गिर पड़ी। चीख-पुकार के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों बहनों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


आननफानन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी का अभी इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी राममूरत चौहान का कच्चा मकान है। मिट्टी से जोड़ी गई दीवार पर मड़ई रखी हुई थी।

उसी दीवार के बगल में शुक्रवार शाम उसकी दो मासूम बेटियां अंशिका (03) व आरुषि (04) खेल रही थी। अचानक दीवार गिर गई और दोनों बच्चियां मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटा कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले गए।

विज्ञापन
Trending Videos

जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटी बेटी अंशिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरुषि का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में बकरीद के दिन सड़क पार कर रहे कक्षा 8 के छात्र मोहसिन (13) पुत्र सिराज अनवर को चार पहिया ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बहन व दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें