फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को एक कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। इसके मलबे में एक महिला दब गई। उसे मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में महिला का पति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

अलीनगर गांव निवासी राकेश शर्मा का कच्चा मकान है। रविवार को वह मिस्त्री-मजदूर लगा कर मिट्टी की दीवार के पास ईंट की दीवार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में राकेश के साथ ही उनकी पत्नी कमलेशा शर्मा (40) दब गईं। दीवार गिरते ही परिजनों व ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
आनन-फानन में लोगों ने मलबा हटा कर कमलेशा व राकेश को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल सीएचसी पवई ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद कमलेशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। कमलेशा चार पुत्री व एक पुत्र की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें