फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुबारकपुर टैलेंट जीके प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। टैलेंट जीके प्रतियोगिता 2023 का रविवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मुबारकपुर स्थित एक मैरेज हॉल में किया गया। इसमें इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिसमें आजमगढ़ और मऊ के प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इसमें तीन कैटेगरी ए, बी, सी में एक से पांच तक, नौ से 10 तक, 11 से एजुकेशन तक के छात्रों को अलग-अलग कैटेगरी में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के ए कैटेगरी में सौम्या शर्मा और अनन्या फातिमा प्रथम, राहेमीन, ज़ीनत फातिमा और अज़का रहमान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बी कैटेगरी में राजू प्रजापति और पीयूष शर्मा प्रथम, दीपांश प्रजापति और संजना यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सी कैटेगरी में सैयद हुसैन प्रथम तो फातिमा जहरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर डाॅ. महबूब आज़म, डाॅ. अफताब, डाॅ. ज्याऊल होदा, फरहत ज़्या, मास्टर जाने आलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें