फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुहम्मदपुर में बैरियर लगाने पर सांसद ने सदन में उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की लालगंज लोकसभा सीट से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने सदन में क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इस दौरान उनके द्वारा मुहम्मदपुर में टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी द्वारा बैरियर लगाने का विरोध करते हुए इसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सदन में कहा कि एनएचएआई द्वारा अभी तक मार्ग का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। इसके बाद भी अमौड़ा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई। गाड़ियों को लेकर लोग फरिहा होते हुए जाने लगे तो टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी ने फर्जी तरीके से इस मार्ग पर बैरियर लगा दिया। इसके कारण इस मार्ग से स्कूली बसें भी नहीं जा पा रही हैं। इसे तत्काल हटवाया जाए। इसके बाद उन्होंने वाराणसी से गोरखपुर को लालगंज होते हुए रेल लाइन बिछाने की मांग की। रेल लाइन का निर्माण न होने से लोगों को बसों का ही सहारा होता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें