देवगांव। लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार को आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने साढ़े सात केबी के सोलर पैनल का लोकार्पण किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पहले वर्ष की सांसद निधि अधिवक्ताओं को समर्पित किया गया है। इसके तहत कलेक्ट्रेट, दीवानी, सगड़ी, मेहनगर व लालगंज जैसी तहसीलों में अधिवक्ताओं के लिए विकास कार्य कराए गए। इस अवसर पर दरोगा सरोज, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक संग्राम यादव व पूर्व मंत्री रामआसरे आदि माैजूद रहे।