फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन की रणनीति बनी

विज्ञापन
जनता इंटर कालेज अंबारी में माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक में मौजूद शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज अंबारी में शुक्रवार को हुई बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेशीय महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल फूलपुर तहसील के विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जनता इंटर कालेज अंबारी, जनता इंटर कालेज माहुल, अशरफिया इंटर कालेज माहुल, इंटर कालेज तुलसीनगर, मित्तूपुर आदि का दौरा किया। इस दौरान जनता इंटर कालेज अंबारी में हुई बैठक में राजीव यादव ने शिक्षकों से कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का एक मात्र लक्ष्य है। प्रतिनिधि मंडल में आशुतोष विक्रम, संजय पाल, रतिभान यादव, सुशील, संजीत, रामसकल यादव, अंगद सिंह यादव, मो. कासिफ, कवलजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें