फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिड-डे-मिल की गुणवत्ता जांचने को ट्रेंड होंगी माताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए मां समूह का गठन किया गया है। यही समूह भोजन की गुणवत्ता का अनुश्रवण करता है। अब ये माताएं भोजन की गुणवत्ता के लिए ट्रेंड की जाएंगी। इसका आदेश निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने बीएसए को जारी किया है।
विज्ञापन

मां समूह के सदस्यों को उनके दायित्व का बोध कराने के लिए जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसको लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय स्तर पर मां समूह के सदस्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रति विद्यालय 600 रुपये उन्हें भेजे गए हैं। विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर ही फरवरी से ही प्रशिक्षण का आयोजन होगा। इसके बाद प्रशिक्षण की सूचना भी शिक्षा विभाग को देनी होगी। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मां समूह विद्यालयों में पूर्व से ही क्रियाशील हैं, लेकिन पूर्व में इनका कभी प्रशिक्षण नहीं हुआ है। प्रशिक्षण किए जाने के उपरांत मां समूह अपने दायित्वों को और अधिक सक्रियता के साथ निभाएंगे। जल्द ही विद्यालय स्तर पर मां समूहों का प्रशिक्षण आयोजित कराया जाएगा। जिसके जरिए उन्हें उनके दायित्वों का बोध कराया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए है। साथ ही कड़ाई से इसका पालन करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें