फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां की मौत, बेटे से पूछताछ, गला दबाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में केशा देवी (48) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने बताया कि पत्नी अचानक गिरकर घायल हो गई थी। उधर, किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि महिला के बड़े पुत्र ने गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि देर शाम पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत की पुष्टि हुई। पति त्रिभुवन ने बताया कि पत्नी केशा देवी बृहस्पतिवार की रात 8 बजे किसी काम से घर से निकल रही थीं। इसी दौरान अचानक गिर पड़ीं और घायल हो गईं। उन्हें पहले गंभीरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद रानी की सराय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव घर लाए जाने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उसके बड़े पुत्र ने गला दबाकर हत्या की है। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बड़े पुत्र को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका केशा देवी चार पुत्रों और दो पुत्रियों की मां थीं। थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया गया, जहां पर उसकी मौत की रिपोर्ट सामान्य आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें