अमिलो। सिधारी के शाहगढ़ गांव में सोमवार रात पीछे से छत के जरिए घर में घुस कर चोरों ने लाखों के सामान पर से हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने घर के अंदर से जेवर और कपड़ों से भरे तीन बक्सों को निकालकर 200 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर जेवरात और नकदी लेकर खाली बक्से छोड़कर चले गए। सुबह ग्रामीणों ने टूटे बक्सों को देखा और घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। शाहगढ़ गांव की प्यारी चौहान, बहू ज्योति के साथ रहती हैं। रोज की तरह सोमवार रात भी सास-बहू घर में सो रही थीं, जब चोरों ने घर के अंदर घुसकर तीन बक्सों को बाहर निकाल लिया। सुबह चार बजे जब बहू ज्योति की आंख खुली, तो उसने घर के अंदर सामान बिखरा देखा और दरवाजा खुला पाया, इसे देखकर वह हैरान रह गई। चोरों ने बक्सों में रखे जेवरात जैसे कान के झुमके, सोने का हार, मांगटीका, अंगूठी, सोने का ब्रासलेट, करधन, पाजेब, पायल, मीना के चार जोड़े और 10 हजार रुपये चुरा ले गए। लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। जांच शुरू की।