कोतवाली क्षेत्र के झकहा गांव निवासी फूलमती (45) अपने पुत्र धनंजय (20) के साथ बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। जैसे ही सुदनीपुर गांव के पास दोनों पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले आई, जहां डाॅक्टरों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल धनंजय का उपचार अस्पताल में चल रहा है। फूलमती की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।