सरायमीर। सरायमीर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राज मार्ग पर गढ़वा मोहल्ले के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठी मां और उसका बेटा गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहा ट्रक मां के सिर पर चढ़ गया जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा और बहन गंभीर रूप से घायल हो गया। बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव निवासी खंजारी देवी (50) अपने बेटे रिंकू (25) व बहन के साथ शुक्रवार को बाइक से दवा लेने के लिए फूलपुर गईं थी। उधर से दवा लेकर शाम करीब 6.10 बजे लौट रहीं थी। वह जैसे ही गढ़वा मोहल्ले के पास लखनऊ-बलिया राज मार्ग पर पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गिर पड़े। उधर खंजारी देवी व बेटा रिंकू भी गिर पड़ा। तभी तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक खंजारी देवी के सिर पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा रिंकू व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।