बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव निवासिनी सिंधु सिंह (30) पत्नी संदेश सिंह ने बुधवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने मृतका के शव को पीएचसी से ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार विवाहिता के पांच वर्षीय पुत्र की बीते 31 दिसंबर को कोल्ड डायरिया से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह परेशान थी। मृतका एक तीन वर्षीया पुत्री की मां बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद