फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शकरकंद समझकर जहरीली सब्जी खाई, मां-बेटी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के कुम्हिया निवासी मां-बेटी की मंगलवार को शकरकंद समझकर जहरीली सब्जी खाने से हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर स्थिति में परिजनों ने जिला चिकित्सालय बलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुम्हिया निवासी सुनीता पत्नी राम कुमार अपने मायके करमर गई थीं। वहां उन्होंने अपनी मां ललीता पत्नी हरीशंकर के साथ शकरकंद समझकर कोई जहरीली सब्जी खा ली। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उनका गला फंसने लगा और बोलना भी बंद हो गया। दोनों को जिला चिकित्सालय बलिया ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें