फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते फंसे ढाई हजार से अधिक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू का असर जिले के आरटीओ कार्यालय पर भी पड़ा है। कोरोना कर्फ्यू भले ही खुल गया हो लेकिन अभी एआरटीओ में लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू नहीं हो रहा है। करोना कफ्यू के चलते करीब ढाई हजार आवेदन लंबित हैं। आवेदक लाईसेंस बनवाने के लिए एआरटीओं कार्यालया का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लागू कर्फ्यू में लाइसेंस बनाने का कार्य बंद कर दिया गया था। जिसके चलते जिले में ढाई हजार से अधिक आवेदन कार्यालय में लंबित हैं। लर्निंग लाइसेंस में हो रही देरी से आवेदनक परेशान हैं। पिछले वर्ष से पूरे प्रदेश में डीएल को ऑनलाइन आवेदन शुरू किया। डीएल बनवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन करने के एक माह बाद परीक्षा के लिए तिथि मिलता है। जिले में प्रत्येक दिन तीन सौ लोग डीएल बनवाने के लिए आवेदन करते हैं। वहीं सौ से डेढ़ सौ लोग परीक्षा के लिए आरटीओ पहुंचते है। अप्रैल से अब तक ड्राइविंग लाइसेंस बंद होने के कारण आवेदक काफी परेशान है। जिससे कार्यालय में पड़े आवेदन पेंडिंग हो गए। परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस एक जुलाई के बाद से बनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें