फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हर बूथ पर 50 से अधिक मतदाताओं को जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा 2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला हुई। जिसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया। इसमें मतदाताओं का घर-घर सत्यापन किया जाएगा, साथ ही प्रत्येक बूथ पर 50 से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बोगस वोट को कटवाने की भी इसमें योजना बनाई गई है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में फॉर्म 6, 7, 8 को भरना है तथा ऑनलाइन वोटर बनाने की संरचना समझना है। शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक को पांच-पांच बूथों का काम देना है। शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 को फॉर्म 6 उपलब्ध करवाना। फॉर्म 7, फॉर्म 8 का नमूना देना तथा बूथ पर 27 अगस्त को मन की बात के साथ-साथ वोटर सूची वाचन करना है। मोबाइल पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के फॉर्म भरने का लाइव अपडेट करने के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम आजमगढ़ जिले के जिलाअध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह एवं लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर, घनश्याम पटेल, अजय सिंह, श्री कृष्ण पाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नागेंद्र पटेल, विभा बरनवाल, उषा आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें