बोर्ड परीक्षा के बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसकी तैयारी के साथ ही विभाग नए शैक्षिक सत्र के संचालन में जुट गया है। नया शैक्षिक कैलेंडर शासन ने जारी कर हर माह परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। जिससे छात्रों की पढ़ाई की क्षमता का आकलन हो सके। अभी तक तीसरे माह आंतरिक परीक्षाएं होतीं थीं। इससे छात्रों को भी काफी लाभ मिलेगा।माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए तिथिवार शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। नए शैक्षिक सत्र को बेहतर बनाने के प्रधानाचार्यों को कार्यशाला से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें नए सत्र में किए गए नवीन व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। इस बार हर माह पाठ्यक्रम के आधार पर मासिक टेस्ट की शुरुआत जुलाई से होगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं होंगी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अरर्द्घवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। अक्टूबर के दूसरे व तीसरे सप्ताह में अद्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं होंगी। नवंबर व दिसंबर के अंतिम सप्ताह में फिर मासिक टेस्ट होंगे। प्रभारी डीआईओएस मनोज मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। जनवरी में ही 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं होंगी। इसके बाद निर्देशों के आधार बार्ड परीक्षाएं और गृह परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि माध्यमिक स्कूलों को नए निर्देशों की जानकारी दे दी गई है।