फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित व संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से करें निगरानी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी उप जिलाधिकारी व सीओ होली को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण खुद करें और विवादित व संवेदनशील स्थानों पर लोगों से स्वयं बात करें। इसके साथ ही होली के अवसर पर निकलने वाले रंगों के जुलूस, शोभा यात्रा एवं मटकी फोड़ने वाले कार्यक्रमों की वीडियो ग्राफी व ड्रोन वीडियो ग्राफी कराएं। अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पीस कमेटी की बैठक समय से कर लें। पूर्व के विवादों को हल्के में न लें, उसकी अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन

यह निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी करें। पुलिस विभाग के अधिकारी कहीं किसी प्रकार के विवाद की सूचना मिलने पर पर्याप्त तैयारी के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्गों पर जो भी तार जर्जर हैं, पोल तथा ट्रांसफार्मर खराब है, उन्हें तत्काल बदल दें। कहा कि लटकने वाले तारों को टाइट एवं ऊंचा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे। डीएम ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी आदि की कार्रवाई करें। उन्होंने अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए कि त्यौहारों के समय खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखें, किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न होने पाए। सीएम को निर्देश दिए कि होली के दिन सभी अस्पतालों में डॉक्टर, एम्बुलेंस तथा दवाओं की उपलब्धता 24 घंटे कराई जाए। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी क्षेत्राधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों के ऊपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पिछले दस सालों में हुई घटनाओं को देखते सभी एसडीएम एवं सीओ मौके पर जाकर निरीक्षण कर सत्यापन कराएं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें