फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 करोड़ से बनी माड्यूलर ओटी शुरू, पहले दिन किए गए सात ऑपरेशन

विज्ञापन
मंडलीय जिला चिकित्सालय में बनी माड्यूलर ओटी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया ने स्वयं ऑपरेशन करके उद्घाटन किया। पहले ही दिन इस ओटी में सात मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। यह अत्याधुनिक ओटी लगभग छह वर्षों से निर्माणाधीन थी। शासन ने इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। संस्था की ओर से काम धीमी गति से किया जा रहा था। इस कारण ओटी निर्माण में विलंब हुआ। आखिरकार, कार्यदायी संस्था ने ओटी का निर्माण पूरा करके अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया। डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया ने बताया कि यह मॉड्यूलर ओटी कई विशिष्टताओं से लैस है। इसकी दीवारें और फर्श रोगाणुरोधी सामग्री और एपॉक्सी कोटिंग से बने हैं। धूल और बैक्टीरिया को रोकने के लिए दीवारों के कोने घुमावदार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें