फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण की नीतियों पर चल रही मोदी सरकार

विज्ञापन
विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते अभाकि महासभा,अभा खेत और ग्रामी? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय किसान महासभा व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्री कनेक्श्न के बाद गरीबों को आए पचासों हजार बिजली बिल व संसद में प्रस्तुत विजली संशोधन बिल 2022 का विरोध किया। मार्च प्राइवेट बस स्टैंड से शुरू होकर सिविल लाइंस होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। किसान मजदूर संगठनों के नेताओं ने कहा कि निजीकरण की नीतियों पर चल रही मोदी सरकार जन विरोधी बिजली संशोधन बिल 2022 संसद में प्रस्तुत कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। एक तरफ कार्पोरेट घरानों के लाखों करोड़ों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर मंहगाई व बेकारी से त्रस्त गरीबों से मनमाना बिजली बिल की वसूली कर उन्हें तबाही की ओर धकेला जा रहा है। संगठन के नेताओं ने मजदूरों, किसानों व प्रगतिशील नागरिकों से इस दमनकारी जन विरोधी सरकार के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष में उतरने की अपील की। प्रदर्शन में जयप्रकाश नारायण, विनोद सिंह, सुदर्शन राम,ओमप्रकाश सिंह, डॉ बसंत, रामजीत प्रजापति, हवलदार, कालिका प्रसाद, रामकृष्ण यादव, हरिचरन राम, हरिश्चंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें