फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुकान से नकदी समेत मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शेरवां बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों के सामान चुरा लिए। शनिवार की सुबह दुकानदार की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर, चोरी की वारदात से नाराज दुकानदारों ने बाजार में पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन

शेरवां गांव निवासी मसीउल्लाह की उस्मानिया मस्जिद के पास मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में ही किसी समय चोरों ने शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस कर लाखों का माल उठा ले गए। दुकान के अंदर लगे शीशे आदि को भी क्षतिग्रस्त कर दिय। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा व शटर खुला देखा तो सूचना मसीउल्लाह को दी। जिस पर दुकान पहुंचा।
पीड़ित के अनुसार, चोर कैश काउंटर में रखे पांच हजार नकद के अलावा तीन एंड्राइड मोबाइल, पांच छोटे मोबाइल, पांच एयरबड, सात ब्लूटूथ, सीसीटीवी का डीबीआर, टीवी, मानिटर समेत एक लाख से अधिक के सामान चोरी हुए हैं। सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस चली गई।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना से बाजारवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पुलिस की रात में गश्त भी वर्तमान में बंद है। जिसके चलते चोरियों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने रात में बाजार में पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें