फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वीसी से पेश हुए विधायक रमाकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में हुए जहरीली शराब कांड में सोमवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें बाहुबली विधायक रमाकांत यादव वीसी के माध्यम से पेश हुए। न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने इस मामले में अब अगली सुनवाई की तारीख तीन जून निर्धारित की है। फरवरी 2022 में माहुल कस्बा में हुए जहरीली शराब में लगभग 13 लोगों की मौत हुई थी। वहीं दर्जनों लोगों के आंखों में भी दिक्कत हो गई थी। जहरीली शराब रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव के सरकारी देशी शराब की दुकान से बेची गई थी। रंगेश समेत दर्जन भर लोगों को पुलिस ने चिह्नित कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने विधायक रमाकांत का नाम भी शामिल कर दिया। तीन अप्रैल 2023 को पुलिस ने रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी मामले की सोमवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से बाहुबली रमाकांत यादव की पेशी हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख तीन जून निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें