फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप में पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर वह समय से जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ रिकवरी की आरसी जारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विकास खंड लालगंज के चिरकिहिट गांव निवासी दूधनाथ पाठक ने पूर्व प्रधान कंचन पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने मामले की जांच अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 एवं अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड पल्हना को भेजा गया था। आरोप था कि मेदनी पोखरी पर पुलिया निर्माण व मस्तवानी पोखरी से श्रीनिवास पाठक के घर तक किए गए इंटर लॉकिंग में धांधली की गई है। जांच में कई दोष सही पाए गए। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराते हैं तो अनियमित की गई धनराशि 1383 रुपये का एक तिहाई 461 रुपये ग्राम प्रधान व 461 रुपये संबंधित सचिव उपेंद्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी एवं 461 रुपये विरेंद्र त्रिपाठी अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा अनियमित की धनराशि 16114 रुपये की एक तिहाई धनराशि 5371 ग्राम प्रधान, उपेंद्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी 5371 रुपये एवं तकनीकी सहायक मनीष जैन से 5371 रुपये वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें