फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी एक युवक बीते बृहस्पतिवार की रात लापता हो गया। शनिवार की सुबह उसका शव रसूलपुर बाजबहादुर गांव स्थित पोखरे में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोमाडीह गांव निवासी हरिकेश सरोज (40) बृहस्पतिवार की रात घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने उसकी पत्नी सिंधु सरोज से कहा कि आप अपने स्तर से खोजबीन करें और पुलिस भी अपने स्तर से खोजबीन कर रही है।
पति की तलाश करते हुए सिंधु रसूलपुर बाजबहादुर गांव स्थित देसी शराब की दुकान के पास पहुंची तो वहां पति हरिकेश का साथी राजेश मिला। दोनों उसकी तलाश में बहुली पटेला ताल के समीप खोदे गए पोखरे पर पहुंचे। पोखरे में हरिकेश का शव उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन

सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोखरे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जतायी जा रही है कि नशे में धुत होकर वह पोखरे के पास पहुंचा होगा और डूब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें