फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा सांसद और विधायक के लगे लापता पोस्टर, टूटी सड़क पर भड़के लोग

विज्ञापन
01 निजामाबाद में लगे लापता सासंद और विधायक का पोस्टर। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद बाजार में समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और विधायक आलमबदी आजमी के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में दोनों जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगे हैं। यह विवाद कजराकोल और लाहिडीह मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर हुआ है। लंबे समय से स्थानीय लोग सड़क मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन सांसद और विधायक ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। वहीं, मामले में सपा विधायक आलमबदी आजमी के प्रतिनिधि ने सफाई देते हुए कहा कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख सचिव को सौंपा जा चुका है। हमें आश्वासन मिला है कि अगले सत्र में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें