फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का गांव के पास झाड़ी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का शव गांव के पास ही एक झाड़ी से बुधवार दोपहर में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका 15 अक्तूूबर को घर से ब्यूटीशियन का कोर्स करने मदियापार बाजार के लिए निकली थी। 18 अक्तूूबर को पिता ने अतरौलिया थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। गांव निवासी युवती (22) ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। वह प्रतिदिन मदियापार बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर जाती थी। बीते शनिवार को भी वह घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कह कर निकली और फिर घर नहीं लौटी। देर शाम तक युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की। सारे प्रयास व्यर्थ होने पर पिता ने मंगलवार को अतरौलिया थाने में बेटी के गायब होने की तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी बातचीत होती थी। उस युवक से युवती के बारे में पूछताछ की गई लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बुधवार को भी युवती का भाई अपने साथियों के साथ बहन की तलाश में जुटा था। इसी दौरान गांव के पास झाड़ी में अपनी बहन का शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिद्धार्थ तोमर, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव कुमार, एसओ नदीम अहमद फरीदी, एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका तीन भाई व तीन बहन में पांचवें नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती की लाश दो से तीन दिन पुरानी लग रही थी। उससे दुर्गंध भी उठ रही थी। शव की दशा देख कर यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि उसकी मौत कैसे हुई है। एएसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पहले मौत का कारण बता पाना संभव नहीं है। परिजनों की तहरीर पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें