फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता किशोरी का कुंए में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वन विभाग कार्यालय के पास स्थित कुएं से मंगलवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। कुंए से उठ रही दुर्गंध पर लोगों ने जब उसमें झांका तो शव उतराया हुआ दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेऊंगा गांव निवासिनी सरोजा (17) पुत्री टिलठू 12 अगस्त को संदिग्धावस्था में घर से लापता हो गई थी। परिजन उसे अपने स्तर से खोजने के बाद फूलपुर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस व परिजन दोनों किशोरी की तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह सरोजा की मां प्रभावती बेटी की तलाश में भटक रही थी। इसी दौरान वह घर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित वन विभाग कार्यालय के पास कुएं पर पहुंची तो कुएं से दुर्गंध उठ रहा था। उसने झांक कर कुएं में देखा तो एक लाश उतरायी हुई दिखायी दी। जिस पर उसने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दिया। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान चार दिन से लापता सरोजा के रूप में की गई। मृतका कैसे और किसी काम से वहां पहुंची थी, इसकी जानकारी नही हो सकी है। लापता किशोरी का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत एसएचओ फूलपुर अनिल सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस बात की जांच की जा रही है कि किशोरी कैसे कुएं तक पहुंची ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें