फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तालाब में मिला लापता छात्रा का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने तीन को उठाया

Sat, 20 Aug 2022 07:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के बिंदवल (लोहरा) गांव से शुक्रवार दोपहर एक छात्रा अचानक घर से गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शाम में किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। देर रात उसका शव गांव स्थित तालाब में उतराया मिला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बिंदवल (लोहरा) गांव स्थित तालाब में घर से लापता छात्रा का शव उतराया हुआ मिला। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थी। छात्रा की मां ने हत्या की आशंका जताई है।  सूचना के बाद  कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और विरोध दर्ज कराया। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विंदवल लोहरा गांव निवासिनी अंशिका (15) शुक्रवार दोपहर अचानक घर से गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शाम में किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। रात नौ बजे के लगभग किशोरी का शव गांव के पास स्थित तालाब में उतराया मिला।

महिलाओं ने थाने का किया घेराव
छात्रा का शव मिलने की सूचना पर बिलरियागंज थाने के साथ ही कई अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लापता छात्रा का शव देख कर ग्रामीण आक्रोशित थे और पुलिस फोर्स को घेर कर विरोध करना शुरू कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

...तो शायह जिंदा होती मेरी बेटी

शनिवार सुबह गांव की कई महिलाएं थाने पहुंचीं और घेराव कर प्रदर्शन किया। मृतका की मां चंदा देवी ने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी व अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं मां का यह भी कहना है कि गुमशुदगी की सूचना देने के बाद यदि पुलिस सक्रिय हो गई होती तो शायद उसकी पुत्री जीवित होती। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव की ही एक युवती ने फोन कर किशोरी को बुलाया और अपने साथ ले गई। 

तालाब के पास मिली लावारिस बाइक

तालाब के पास मिली लावारिस बाइक
एसपी अनुराग आर्य, एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के अलावा कई थानों की फोर्स शनिवार सुबह मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया। इसके साथ ही पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को पोखरी के पास से एक लावारिस बाइक भी मिली है। जबकि हिरासत में लिए गए लोगों की मोबाइल के कॉल डिटेल आदि खंगाले जा रहे हैं।  
विज्ञापन

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना के अनावरण के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें