फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मंदिर में तोड़फोड़ कर बदमाशों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 12 Jun 2023 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बे के पूरा खिजिर में असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बीती रात एक मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने खंडित प्रतिमा देखा तो आक्रोशित हो उठे
विज्ञापन
मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बे के पूरा खिजिर में असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बीती रात मुहल्ला स्थित मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन

सोमवार की सुबह पूजा करने गए लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए और जाम लगा कर प्रदर्शन किया। कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

रोडवेज पुरा खिजिर मुहल्ले में मंदिर है। एक व्यक्ति सोमवार की सुबह मंदिर पर पूजा पाठ करने पहुंचा तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


एसओ राजेश कुमार ने आक्रोशित लोगों की एसपी अनुराग आर्य से फोन पर बात कराई। एसपी ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी व प्रतिमा दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए। हालांकि लोगों ने फिर जाम लगा दिया तो एसपी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया।

 

Trending Videos

पुरानी बस्ती निवासी अंकित जायसवाल, विपिन ओझा आदि की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस कई लोगों को उठाकर थाने पर ले गई और उनसे पूछताछ की। पुलिस सीसी टीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया गया है। मौके पर फोर्स तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें