फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेलर की टक्कर से मिर्जापुर के खलासी की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : news
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। थाना गंभीरपुर के रानीपुर रजमो बाईपास स्थित उजाला ढाबा के सामने बीती रात करीब डेढ़ बजे सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मृत खलासी की पहचान मिर्जापुर के चक ताकिया नारायणपुर निवासी अवधेश पटेल के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक दिनेश चौबे देवरिया के भाटपार रानी निवासी के रूप में हुई, उसे हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रेलर मालिक सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, खड़ी ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी लाने के लिए जा रही थी, जबकि ट्रेलर आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहा था। दोनों वाहन उस समय खाली थे। मृतक के भतीजे दयाशंकर सिंह द्वारा थाने में ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें