फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिर्जापुर मंडल ने आज़मगढ़ को 15-04 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता में सोमवार को भी कई मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलो की टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को पहला मैच बरेली बनाम सहारनपुर के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर ने बरेली को 16-03 से पराजित किया। सहारनपुर की तरफ से काजल ने 08 गोल एवं दीना ने 06 गोल किया। दूसरा मैच मेरठ बनाम अयोध्या के बीच खेला गया। जिसमें अयोध्या ने मेरठ को 22-07 से पराजित किया। अयोध्या की तरफ से आराधना ने 06 गोल किया। तीसरा मैच कानपुर बनाम मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर ने मुरादाबाद को 16-00 से पराजित किया। कानपुर की तरफ से अनन्या ने 06 गोल, नेहा ने 03 गोल एवं निशा ने 03 गोल किया। चौथा मैच आजमगढ़ बनाम मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें मिर्जापुर ने आजमगढ़ को 09-03 से पराजित किया। मिर्जापुर की तरफ से नीलम ने 04 गोल, खुशबू ने 03 गोल एवं सपना ने 02 गोल किया। आजमगढ़ की तरफ से लक्ष्मी ने 02 गोल एवं ज्योति ने 01 गोल किया। पाचवॉ मैच प्रयागराज बनाम अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें प्रयागराज ने अलीगढ़ को 15-04 से पराजित किया। प्रयागराज की तरफ से चन्दा 05 गोल, अंजली ने 04 गोल किया। छठवॉ मैच मेरठ बनाम कानपुर के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ ने कानपुर को 08-03 से पराजित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से केएम श्रीवास्तव, सचिव, जिला हैण्डबाल संघ, आजमगढ़, भूपेन्द्र वीर सिंह, अरविन्द कन्नौजिया, मो. इरफान, मुकेश यादव, आदि उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक मुकाबला चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें