अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मिर्जा बरकत उल्लाह बेग ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बीते एक सदी से एक अग्रणी शैक्षिक संस्थान रहा है। साथ ही यह मुसलमानों की संस्कृति और पहचान का अहम केंद्र रहा है लेकिन मोदी सरकार अब इस संस्थान की मुस्लिम पहचान को खत्म करना चाहती है। यदि कांग्रेस सरकार बनाएगी तो एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले तो 2014 के बाद से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वार्षिक बजट में लगातार बड़ी कटौती की गई और उसके बाद अब यूनिवर्सिटी से अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा वापस लेने की साजिश रच रही है। मोदी सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है सिर्फ़ इसका एलान होना बाकी है। कहा कि मोदी सरकार ने इसका अल्पसंख्यक दर्जा ख़त्म किया तो अल्पसंख्यक कांग्रेस इसका विरोध करेगी और इसे जनता के बीच मे लेकर जायेगी। 2024 केंद्र मे कांग्रेस सरकार की सरकार बनते ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल किया जायेगा।