लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 13 वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार को घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रतन ने उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। लड़की द्वारा शोर मचाने पर जब आस पास मौजूद लोग मौके पर आने लगे तो वह भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती बतायी। जिस पर पिता ने थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।