फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर मनबढों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का प्रकरण सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने अहरौला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने अहरौला थाने में दी तहरीर में कहा है कि बीती शाम पांच बजे मेरी बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में जानवरों का चारा काटने के लिए गई थी। उसी समय बगल के गांव निवासी जुल्मी अपने मौसेरे भाई के साथ आकर मेरी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सारी घटना मेरी भतीजी के सामने घटित हुई, जिसे देखकर मेरी भतीजी चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों लड़के मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए गन्ने के खेत के रास्ते भाग निकले। घटना की तत्काल सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वांछित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें