फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण परदेश लौटने को विवश प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संकट काल में घर लौटे प्रवासी श्रमिकों के सामने रोजी रोटी की समस्या दिनोंदिन गंभीर होता जा रहा है। तमाम घोषणाओं के बावजूद प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया नहीं हो पाना बड़ी समस्या बनती जा रही है। नतीजतन एकबार फिर से पलायन शुरू हो गया है। श्रमिक रोजी-रोटी के लिए मुंबई, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात व अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे द्वारा सिर्फ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। अभी तक पूर्णत: ट्रेनों के परिचालन नहीं होने से विभिन्न क्षेत्रों से बसों से पलायन कर रहे है। कुछेक मामलों में तो संबंधित कंपनी या फैक्ट्री मालिक स्वयं बस भेजकर श्रमिकों को वापस बुला रहे हैं। वहीं रोजी-रोटी की समस्या से परेशान प्रवासी अब कर्ज या उधार लेकर परदेश कमाने निकल रहे हैं। प्रवासियों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या मुंह बाए खड़ी है। बढ़ती परेशानी को देखते हुए अधिक भाड़ा देकर लोग बस से विभिन्न प्रदेशों की ओर लौटने लगे हैं। ताकि किसी तरह रोजी-रोटी कमाकर परिवार का खर्चा निर्वाह कर सके। हालांकि वहीं कोरोना संक्रमण की दहशत से कुछ लोग अभी भी जाने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जान है तो जहान है। इसलिए हम अभी अपने ही घर रहेंगे। कोरोना संक्रमण घटने के बाद ही हम कहीं जाने की सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें