बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव निवासी राम पलट (50) हाफिजपुर क्षेत्र में घाठी-समोसा की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान से खाली होने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।