फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में हुई अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को सऊदी में मौत हो गई। मृतक सऊदी के रियाद शहर स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन

सरायमीर के हसनपुर गांव के रहने वाले इरफान उर्फ गामा पुत्र अब्दुर्रशीद दो वर्ष पूर्व सऊदी के रियाद शहर एक कंपनी में नौकरी करने गए थे। सोमवार को वह सुबह उठे और कबूतरों को दाना डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक से वह गिरे और बेहोश हो गए। आनन-फानन में लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो साल पूर्व नौकरी पर गए थे और जून 2021 में रिटायर होकर वापस लौटने वाले थे। मृतक के दो पुत्र व पांच पुत्रियां बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें