सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मेघई निवासी एक व्यक्ति ने गांव के उत्तर तरफ आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र जमीन मेघई गांव निवासी ओमप्रकाश (52) पुत्र स्व. जयश्री राम ने शनिवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोग जब उधर पहुंचे तो पेड़ से ओमप्रकाश का शव लटकता देख हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ओमप्रकाश ट्रक चालक थे। एक्सीडेंट में 10 वर्ष पूर्व उनका एक पैर क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान समय में वह घर पर ही रहते थे। उनके पास दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी लीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है।