लाटघाट। हरैया ब्लाक के मकरा पुरवा गांव में सौभाग्य योजना के कनेक्शनधारियों का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग ने कनेक्शन काट दिया। जिसके कारण ग्रामीण एक सप्ताह से अंधेेरे में हैं। विभाग की कार्रवाई से गुस्साएं ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन रौनापार में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में आज तक बिजली बिल देने के लिए मीटर रीडर नहीं आया। जबकि हर क्षेत्रों में बिजली बिल निकालने के लिए प्राइवेट कंपनी द्वारा मीटर रीडर रखे गए हैं। मीटर रीडर के न आने से पता नहीं चल पाया कि बिल ज्यादा हो गई। हैदराबाद के मकरा पुरवा में लगभग 500 कनेक्शन धारी हैं। इसमें 285 लोगों को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने तो बिल कभी दिया नहीं और नहीं तो बकाया बताकर सैंकड़ों लोगों की कनेक्शन काट दिया। जिसके कारण हम लोग एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे हैं। मीटर रीडर गांव में बिल निकालने क्यों नहीं जाते इस पर विभाग का कोई कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं था। अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि सभी लोगों का बिजली बिल कई वर्षों से जमा नहीं हुआ था। इसलिए कनेक्शन काट दिया गया है। जब तक बिजली बकाया बिल जमा नहीं होगा तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामाश्रय, बुझारत, रमेश, सुरेश, राम केवल, देवनारायन, कैलाश, विश्वनाथ, मुन्नी ,लीलावती, प्रमिला आदि मौजूद रहे।