जिले में तापमान 42 डिग्री पर है। ऐसे में बदल झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को परेशान किए है। तपिश और पछुआ हवा ने घर से बाहर निकलना दुश्वार कर रखा है। उधर, शीतल पेयपदार्थों की दुकानों पर भीड़ लग रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी और पछुआ हवाओं से जीना दूभर हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक चिलचिलाती धूप से लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। गर्मी का असर पशु पक्षियों पर भी दिख रहा है। दोपहर में सड़कें विरान हो जा रही हैं। उधर पेय पदार्थो की दुकानों पर काफी भीड़ लग रही है। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग घर से निकलते समय सर पर गमछा आदि बांध कर निकल रहे ताकि लू से बचाव हो सके।पूर्व सीएमओं डॉ एके मिश्रा ने बताया कि इस समय तापमान बढ़ गया है। जरूरत हो तभी घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़ पहने साथ ही पानी पीकर ही घर से निकले। लंबी दूरी पर जाना है तो पानी की बोतल साथ रखें।