फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोटेदार पर शिकायतकर्ताओं को धमकाने का आरोप सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकान पर अनियमितता की शिकायत करने वाले ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत भिलौली खालसा के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


गांव निवासी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि गांव के लोगों की शिकायत पर एक और दो जनवरी 2024 को नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह और उनकी टीम के साथ ग्राम पंचायत के कोटेदार अवधबिहारी यादव की जांच की गई और कोटे पर अनियमितता के कारण सील कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण कोटेदार शिकायतकर्ताओं तरह-तरह से प्रता़िड़त कर रहा है। आए दिन दबाव देकर शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहा है। इस पर छह जनवरी को निजामाबाद में तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दिया गया। बावजूद इसके अभी तक कोटेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने पत्र में डीएम से कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामराज यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें