फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सपा सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अटेवा के पदाधिकारियों ने सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज को रविवार को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के पदाधिकारियों से सांसद ने कहा कि हम पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों और देश के पैरामिलिट्री के कर्मियों की इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। अटेवा आजमगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अटेवा पूरे देश में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम एनएमओपीएस के बैनर तले मजबूती से लड़ रहा है। इस मौके पर रामजी वर्मा, मनोज मौर्य, सीपी यादव, महेंद्र राम मृदुल, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, गुलाब चौरसिया, प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें