सगड़ी।तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को महुला गांव के अग्नि पीड़ितों ने एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार को पत्रक देकर मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई। विगत 19 अप्रैल 2021 को गांव में आग लग गयी थी। जिसकी वजह से कई रिहायशी मंडई जलकर खाक हो गयी थी। जिसमें रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया था। जिसकी जांच क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा की गई। लेकिन पीड़ितों को अभी तक कोई मुआवजा नही मिला। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर स्थानीय विधायक भी गयी थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई मदद नही मिल पाई। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से शासन से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर कुमारी देवी, निर्मला, गीता देवी, लाल छविला, किशुनदेव, इंद्रजीत, शिवशंकर, राजेश आदि मौजूद रहे।