आजमगढ़। 69000 शिक्षक भर्ती में अनुसूचित जाति के अवशेष पदो का अनुसूचित जाति में समायोजन करने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 69000 शिक्षक भर्ती में आयोजित कराई गई सहायक भर्ती परीक्षा में सरकार द्वारा निर्धारित उत्तीर्णांक प्रतिशत 60,65 प्रतिशत के अनुसार लगभग एक लाख छियालिस अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, जिसमे सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियो ने आवेदन किया, इसके बाद विभाग द्वारा रिक्त पदों के सापेक्ष जिला आवंटन सूची जारी की गई। जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पदो के सापेक्ष लगभग 110ी0 से अधिक पद रिक्त रह गए है। शासनादेश के अनुसार किसी भर्ती में यथास्थिति, अनुसूचित जनजातियो या अनुसूचित जातियों से कोई उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध नही हो तो ऐसी भर्ती में उसके लिए आरक्षित रिक्त यथास्थिति अनुसूचित जातिया या अनुसूचित जनजातियों से भरी जा सकती है। अनुसूचित जात के अभ्यर्थियों ने अवशेष पदों को अनुसूचित जाति में समयोजित करते हुए भरे जाने का मुख्यमंत्री से आदेश पारित किए जाने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर अरुन राव, अरविंद कुमार, मनजय कुमार, गुलशन कुमार, संदीप कुमार, उमेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।