फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी स्थगित किए जाने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी के कार्यालय पर भूमि नीलामी कार्रवाई के स्थगन को लेकर प्रदर्शन कर रहे समेंदा के ग्राम? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील क्षेत्र के मौजा समेदा, मोहम्मदाबाद के निवासियों ने आराजी नंबर 1672 की नीलामी की कार्यवाही को स्थगित किए जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामवासियों का कहना है 1976 में हम सभी को कृषि के लिए भूमि आवंटित की गई है। यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन तथ्यों को छिपाकर उप जिलाधिकारी सदर के समक्ष जिलाधिकारी के 16 मार्च के आदेश का हवाला देकर हम पट्टाधारकों के हक में जिस कृषि भूमि का आवंटन किया गया है उसी आवंटित भूमि की नीलामी किए जाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामवासियों ने इस नीलामी को स्थगित किए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। इस अवसर पर कमलेश, लालचंद, विनोद राम, विश्वनाथ, छोटकुन, शिव प्रसाद, विदेशी, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें